लाइव न्यूज़ :

Corona Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना रफ्तार तेज, 24 घंटे में 1009 नए केस, संक्रमण दर बढ़ कर 5.70

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2022 21:01 IST

Corona Cases in Delhi: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह भी फैसला किया है कि विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा कर विद्यालयों के लिए पृथक मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड महामारी के कारण दो साल बाद विद्यालय खुले हैं।संक्रमण के मामले सामने आने संबंधी खबरों से चिंता पैदा हो गयी है।मास्क अनिवार्य करने और उल्लंघनकर्ताओं पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया है।

Corona Cases in Delhi: दिल्ली में कोविड-19 के 1009 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई है। संक्रमण दर बढ़ कर 5.70 प्रतिशत हो गया है। 314 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विद्यालयों में प्रत्यक्ष (ऑफलाइन) कक्षाएं जारी रहेंगी।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 1,009 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। यह आंकड़ा 10 फरवरी के बाद से दिल्ली में दर्ज किए गए मामलों की अधिकतम संख्या है।

दिल्ली में 10 फरवरी को कोविड-19 के 1,104 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 17,701 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई थी, जिनमें से 5.7 प्रतिशत में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 632 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच सरकार ने इससे निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं और अस्पतालों के बिस्तर,चिकित्सकीय ऑक्सीजन तथा दवाइयों की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि हालात ‘‘पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।’’

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संक्रमण के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं कि संक्रमण नियंत्रण में रहे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां दुरुस्त हों।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसAam Aadmi Partyकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप