लाइव न्यूज़ :

Corona cases in Delhi: 2500 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, 767 ठीक होकर काम पर लौटे, लगाई जा रही टीके की बूस्टर खुराक...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2022 20:00 IST

Corona cases in Delhi: दिल्ली में सोमवार को कोविड​​​​-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी ठीक होकर दिन प्रतिदिन के काम पर लौट रहे हैं।सभी श्रेणी के पात्र पुलिसकर्मियों को टीके की बूस्टर खुराक लगाई जा रही है।दिल्ली पुलिस में कुल कर्मियों की संख्या 80 हजार से अधिक हैं।

Corona cases in Delhi: दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कुल 80,000 कर्मियों में से 2500 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जबकि इनमें से 767 ठीक होकर काम पर वापस आ चुके हैं। एक जनवरी से 17 जनवरी का आंकड़ा है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन फिलहाल वह स्वस्थ हो कर काम पर लौट आए हैं। इस अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित ज्यादातर पुलिसकर्मी ठीक होकर दिन प्रतिदिन के काम पर लौट रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी बिस्वाल ने कहा, ‘‘एक जनवरी से अब तक करीब 2500 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 767 पुलिसकर्मी संक्रमण से उबरने के बाद काम पर लौट चुके हैं।’’ इस बीच, विशेष शिविर का आयोजन कर सभी श्रेणी के पात्र पुलिसकर्मियों को टीके की बूस्टर खुराक लगाई जा रही है। दिल्ली पुलिस में कुल कर्मियों की संख्या 80 हजार से अधिक हैं। इसके पहले, जारी आदेश में कहा गया था कि उन सभी पुलिसकर्मियों और उनके पात्र परिजनों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जाए जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड​​​​-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत रही। हालांकि, संक्रमण का पता लगाने के लिए एक दिन पहले सिर्फ 44,762 नमूनों की जांच की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के 18,286 मामले आए थे तथा और महामारी से 28 और लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर कल 30.64 प्रतिशत से घटकर 27.87 प्रतिशत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में सोमवार को कोविड​​​​-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से 24 और लोगों की मौत हो गई। इसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा था कि दिल्ली में रविवार को संक्रमण के जितने मामले सामने आए थे, उसके मुकाबले सोमवार को कम से कम 4,000-5,000 मामले कम आने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 20,718 मामले सामने आए थे तथा 30 और लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में महामारी के 24,383 नए मामले सामने आए थे तथा इससे 34 और लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 28,867 मामले सामने आए थे और यह संख्या महामारी के प्रकोप के बाद से यहां सर्वाधिक थी। दिल्ली में इससे पहले, पिछले साल 20 अप्रैल को 28,395 के आंकड़े के साथ संक्रमण के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए थे।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos