लाइव न्यूज़ :

DMK सांसद का विवादित बयान, टीवी मीडिया घरानों और पत्रकारों की तुलना रेड लाइट एरिया के लोगों से की

By भाषा | Updated: February 17, 2020 20:42 IST

टीवी मीडिया घरानों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वे मुंबई के रेड लाइट एरिया की तरह अपनी कंपनी चला रहे हैं” और आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिक चिंता रुपयों की है।

Open in App

द्रमुक सांसद आर एस भारती ने टीवी मीडिया घरानों और पत्रकारों की तुलना “मुंबई के रेड लाइट एरिया” के लोगों से करते हुए आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिक चिंता रुपयों की होती है। उनके इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया है। चेन्नई प्रेस क्लब ने द्रमुक के वरिष्ठ नेता की इस टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए उनसे माफी की मांग की है।

सोमवार को वायरल हुए एक वीडियो में द्रमुक के राज्यसभा सदस्य यह पूछते सुने जा रहे हैं कि मीडिया राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने के द्रमुक के फैसले को चर्चा का विषय क्यों बना रहा है। और पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन व उनके परिवार के धार्मिक स्थल का दौरा करने को लेकर कथित तौर पर मीडिया द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर उस पर निशाना साधा।

द्रमुक ने पूर्व में घोषणा की थी कि वह किशोर की इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी की मदद प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिये लेगी। वीडियो में भारती यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किशोर की सेवाएं ली थीं, और सवाल उठाया कि मीडिया ने इस पर चर्चा क्यों नहीं की। वह कथित रूप से वीडियो में कह रहे हैं कि टीवी चैनल “हताशा” में द्रमुक के किशोर से हाथ मिलाने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

टीवी मीडिया घरानों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वे मुंबई के रेड लाइट एरिया की तरह अपनी कंपनी चला रहे हैं” और आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिक चिंता रुपयों की है। भारती के बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए चेन्नई प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव भारती तमीजन ने कहा कि पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को निशाना बनाने के मामले बढ़े हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “चेन्नई प्रेस क्लब वरिष्ठ राजनेता भारती द्वारा की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करता है।” द्रमुक नेता के पास पार्टी के संगठन सचिव का पद भी है। तमीजन ने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से ऐसे कृत्यों की निंदा करने का अनुरोध किया।

टॅग्स :डीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम