लाइव न्यूज़ :

अब सरकार के मुनाफे वाले कंटेनर कॉरपोरेशन पर भी होगा गौतम अडाणी का कब्जा

By शीलेष शर्मा | Updated: September 13, 2021 19:54 IST

कंपनी ने सरकार को वर्ष 2018 में 416. 76 करोड़ ,2019 में 520. 95 करोड़ तथा 2020 में 219. 35 करोड़ का डिविडेंट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की  54. 8 फीसदी हिस्सेदारी से 30. 8 फीसदी हिस्सेदारी निजी हाथों में देने का सैद्धांतिक फैसला कर लिया।कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए पूछा कि भूमि की लाइसेंसिंग फ्री क्यों और किसके लिये बदलने का फैसला लिया गया है।हजारों  एकड़ की जमीन इस कंपनी के पास कहाँ पर है।

नई दिल्लीः मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की मुनाफे वाली कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की कड़ी में अब नियमों को बदल कर रेलवे की इकाई कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को गौतम अडाणी के हवाले करने की तैयारी कर रही है।

हैरानी की बात तो यह है कि 304. 65 करोड़ का सरकार को डिविडेंट देने वाली कंपनी को मोदी सरकार निजी हाथों में देने जा रही है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले लगातार तीन वर्षों में इस कंपनी ने सरकार को वर्ष 2018 में 416. 76 करोड़ ,2019 में 520. 95 करोड़ तथा 2020 में 219. 35 करोड़ का डिविडेंट दिया है।

सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार ने सरकार की  54. 8 फीसदी हिस्सेदारी से 30. 8 फीसदी हिस्सेदारी निजी हाथों में देने का सैद्धांतिक फैसला कर लिया है, जिसका सीधा अर्थ होगा कि इस मुनाफे वाली कंपनी से सरकार का वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। 

कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए पूछा कि भूमि की लाइसेंसिंग फ्री क्यों और किसके लिये बदलने का फैसला लिया गया है। हजारों  एकड़ की जमीन इस कंपनी के पास कहाँ पर है। रेलवे साइट के आस-पास। देश के 60 कंटेनर डिपो में  से 24 डिपो  किसके हैं, सरकार इसका खुलासा करे।

पार्टी के प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने सवाल उठाया कि जो लीज लैंड फीस को रिडक्शन करने का जो प्रस्ताव है, क्या ये भारत के सरकार की जमीन को प्राइवेट पार्टी के कमर्शियल उपयोग  के लिए देने का एक बैकडोर चैनल तो नहीं है, क्योंकि आप 6 प्रतिशत जो लीज रेंट हर साल लेते हो, जो 20-21 में भी इस कंपनी ने दी है।

उसको आप 2 से 3 प्रतिशत करने की सोच रहे हो? ऐसा करने के पीछे प्रधानमंत्री मोदी किसे लाभ पहुँचाना चाहते हैं। गौरव बल्लभ ने आंकड़े और दस्तावेज़ दिखाते हुए साबित किया कि मोदी अपने मित्रों के लिये 70 वर्षों की संपत्ति को या तो बेच रहे हैं अथवा गिरवी रख रहे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगौतम अदाणीभारत सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल