लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से शुरू होगा संपर्क अभियान: चंपत राय

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:19 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण समाज के सहयोग से साकार होगा और मंदिर निर्माण से लोगों को स्वेच्छा से जुड़ने का अभियान मकर संक्रांति से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक पूरा होगा।

चंपत राय ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हए कहा कि इस अभियान में चार लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे जिनकी एक लाख से ज़्यादा टोलियाँ होंगी। राय ने कहा कि अभियान में 12 करोड़ परिवारों से संपर्क किया जाएगा जिसमें साधु संत भी भाग लेंगे।

राय ने बताया, ‘‘तीन वर्ष में मंदिर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर के वास्तु का दायित्व अहमदाबाद के चंद्रकान्त सोमपुरा को दिया गया है, जबकि ‘लार्सन एंड टुब्रो’ कम्पनी को मंदिर निर्माण का कार्य दिया गया है और निर्माता कंपनी के सलाहकार के रूप में ट्रस्ट ने ‘टाटा कंसल्टेंट इंजीनियर्स’ को चुना है। ’’

राय ने कहा कि जमीन के नीचे 200 फुट तक भुरभुरी बालू पायी गयी है और गर्भगृह के पश्चिम में कुछ दूरी पर ही सरयू नदी का प्रवाह है। इस भौगोलिक परिस्थिति में 1000 वर्ष की आयु वाले पत्थरों के मन्दिर का भार सहन कर सकने वाली मज़बूत नींव के संबंध में आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी गुवाहाटी, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की, लार्सन टुब्रो व टाटा कंपनी के इंजीनियर आपस में परामर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में लाखों कार्यकर्ता गाँव और मोहल्लों में जाएँगे। उन्होंने बताया कि कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने दस रुपये, सौ रुपये, एक हज़ार रुपये के कूपन व रसीदें छापी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे