लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- अगले 10-12 दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 15:17 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है और बताया कि अगले 10-12 दिन वह होम क्वारंटाइन में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय झा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।संजय झा ने ट्वीट कर कहा कि अब वह अगले 10-12 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय झा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है, जिसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा अब वह अगले 10-12 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के जोखिम को हल्के में नहीं लेने की अपील भी की।

संजय झा ने ट्वीट कर कहा, "मेरा कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है, हालांकि मैं ए सिस्टमैटिक हूं। मैं अगले 10-12 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहूंगा। कृपया ट्रांसमिशन के जोखिम को कम मत समझिए। हम सभी खतरें के प्रति संवेदनशील हैं। सभी लोग अपना ध्यान रखें।"

देशभर में 118447 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 118447 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3583 लोगों की मौत हो चुकी है और 48533 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी भारत में कोरोना वायरस के 66330 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील