लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नव संकल्प शिविर: एक परिवार से एक व्यक्ति को मिलेगा चुनावी टिकट, गांधी परिवार पर नहीं लागू होगा ये नियम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2022 12:22 IST

उदयपुर में 13-15 मई को हो रहे कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प शिविर में एक परिवार एक टिकट वाले नियम को शामिल किया गया है। ऐसे में आने वाले चुनाव में अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जायेगा। हालांकि, ये नियम गांधी परिवार पर लागू नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउदयपुर में 13-15 मई के बीच हो रहा कांग्रेस के चिंतन शिविर का आयोजन।एक परिवार एक टिकट वाले नियम को शामिल किया गया।हालांकि, ये नियम गांधी परिवार पर लागू नहीं होगा।

उदयपुर: कई राज्यों में चुनावी पराजय के चलते 'अप्रत्याशित संकट' का सामना कर रही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 400 से अधिक पदाधिकारी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए शुक्रवार से उदयपुर में तीन दिनों तक मंथन करने पहुंचे हैं। उदयपुर में 13-15 मई को हो रहे इस चिंतन शिविर में एक परिवार एक टिकट वाले नियम को शामिल किया गया है। ऐसे में आने वाले चुनाव में अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जायेगा। हालांकि, ये नियम गांधी परिवार पर लागू नहीं होगा। 

उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिन्तन शिविर के पहले दिन पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पार्टी नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के उन्हीं परिजनों को टिकट मिलेगा जो पांच साल या उससे ज्यादा समय से संगठन के कार्य में शामिल हों। जब उनसे पूछा गया कि क्या गांधी परिवार पर भी यह नियम लागू होगा तो माकन ने कहा कि वो सब पांच साल से ज्यादा समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी साल 2018 से आधिकारिक तौर पर पार्टी के लिए काम कर रही हैं। उससे पहले वो अपनी माँ सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली में उनके प्रचार में सहयोग करती रही थीं। अतः माना जा रहा है कि 'एक परिवार एक टिकट' के नियम को लागू करते हुए भी कांग्रेस गांधी परिवार को इसकी सीमा से बाहर रखने जा रही है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए गुरुवार को ट्रेन से रवाना हुए। राहुल गांधी के आलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और कई अन्य नेता दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए। 

वे शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेशन पर कई कुलियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी कुछ परेशानियां साझा कीं। मालूम हो, इस कांग्रेस नव संकल्प शिविर में राजनीति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान एवं कृषि तथा युवाओं से जुड़े विषयों पर छह अलग-अलग समूहों में 430 नेता चर्चा करेंगे, यानी हर समूह में करीब 70 नेता शामिल होंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :कांग्रेसउदयपुरराजस्थानराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"