लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने किया अग्निपथ योजना का समर्थन, कहा- 'ये सही दिशा में सुधार, इसकी बहुत जरूरत है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 08:13 IST

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अग्निपथ स्कीम को लेकर पार्टी लाइन से हटकर अपनी बात कही है। उन्होंने इसे बड़े सुधार वाला कार्यक्रम बताया है और कहा कि ऐसे सुधार की बहुत जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है, सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए: मनीष तिवारीयह एक ऐसा सुधार है जिसकी बहुत जरूरत है और यह सही दिशा में एक सुधार है: मनीष तिवारी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता एवं सांसद मनीष तिवारी ने अग्निपथ योजना को लेकर बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के रुख से अलग विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नयी अग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है और सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

सरकार ने मंगलवार को दशकों पुरानी चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए योजना की शुरुआत की। तिवारी ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा सुधार है जिसकी बहुत जरूरत है और यह सही दिशा में एक सुधार है।’’

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया को लेकर चिंतित युवाओं के साथ सहानुभूति रखता हूं। वास्तविकता यह है कि भारत को अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्रौद्योगिकी के लिए युवा सशस्त्र बल की आवश्यकता है।’’ उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।’’

कांग्रेस कर चुकी है अग्निपथ स्कीम की आलोचना

मनीष तिवारी का बयान उनकी पार्टी के रुख के विपरीत है, क्योंकि कांग्रेस ने इस योजना पर सरकार की आलोचना की है और इसे स्थगित रखने की मांग भी की है। कांग्रेस का कहना है कि विशेषज्ञों और अन्य लोगों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही इस बारे में अगला कदम उठाया जाना चाहिए।

बता दें कि सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। हालांकि इसका कई राज्यों में विरोध शुरू हो चुका है। हालांकि, 'अग्निपथ’ योजना के खिलाफ ट्रेनों में आगजनी, सार्वजनिक और पुलिस के वाहनों को आग लगाने की घटनाओं के बीच गुरुवार को सरकार ने वर्ष 2022 के लिए इस प्रक्रिया के तहत भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी।

गौरतलब है कि 'अग्निपथ' स्कीम के तहत भारत में सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा। रोजगार के पहले साल में एक ‘अग्निवीर’ का मासिक वेतन 30,000 रुपये होगा, लेकिन हाथ में केवल 21,000 रुपये ही आएंगे।

हर महीने 9,000 रुपये सरकार के समान योगदान वाले एक कोष में जाएंगे। इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में मासिक वेतन 33,000 रुपये, 36,500 रुपये और 40,000 रुपये होगा। प्रत्येक ‘अग्निवीर’ को ‘सेवा निधि पैकेज’ के रूप में 11.71 लाख रुपये की राशि मिलेगी और इस पर आयकर से छूट मिलेगी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमManish Tewariकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए