'गुजरात में कांग्रेस बीजेपी को हरा देती अगर...', विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Published: December 16, 2022 08:27 PM2022-12-16T20:27:37+5:302022-12-16T20:30:03+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को "प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता" तो उनकी पार्टी हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव जीत जाती।

'Congress would have defeated BJP in Gujarat if AAP...': Rahul Gandhi | 'गुजरात में कांग्रेस बीजेपी को हरा देती अगर...', विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बोले राहुल गांधी

'गुजरात में कांग्रेस बीजेपी को हरा देती अगर...', विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बोले राहुल गांधी

Highlightsराहुल गांधी ने गुजरात में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बतायागुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने केवल 17 सीटें जीती हैं और आप ने 5सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने निर्णायक रूप से 156 सीटों के साथ चुनाव जीता

जयपुर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों लेकर चर्चा की। उन्होंने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को "प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता" तो उनकी पार्टी हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव जीत जाती।

दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार को जयपुर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे क्योंकि उनकी चल रही भारत जोड़ी यात्रा ने अपना 100वां दिन पूरा किया। हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया, लेकिन हमने (कांग्रेस) उन्हें हरा दिया।'

उन्होंने कहा, "अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम शायद वहां भी भाजपा को हरा देते।" गुजरात चुनाव में कांग्रेस केवल 17 सीटें जीत सकी, जबकि आप ने 5 सीटें जीतीं। भाजपा ने निर्णायक रूप से 156 सीटों के साथ चुनाव जीता।

राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा देश में "नफरत उगल रही है" लेकिन "भाईचारा और प्यार कायम रहेगा"। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें देश में भाईचारे की याद दिलाई, जिसे उन्होंने हाल के दिनों में खोया हुआ माना था। राहुल गांधी ने कहा, "जिस दिन कांग्रेस गहराई से समझ जाएगी कि वह कौन है और उसके लिए क्या खड़ा है, वह हर चुनाव जीत जाएगी।"

गौरतलब है कि 8 दिसंबर को संपन्न हुए गुजरात चुनाव में भाजपा ने 158 सीटों के साथ राज्य में अपना सातवां कार्यकाल हासिल किया। कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 5 सीटें आईं।

Web Title: 'Congress would have defeated BJP in Gujarat if AAP...': Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे