लाइव न्यूज़ :

केरल में बारिश प्रभावित लोगों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केरल में भारी बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करें।

केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘केरल में हमारे भाई और बहन भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें।’’

केरल के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश जारी रही जिससे तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कोट्टायम जिले प्रभावित हुए हैं। वर्षाजनित हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस