लाइव न्यूज़ :

पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस ने 598 व भाजपा ने 490 सीटें जीतीं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:29 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह शुरू हुई जहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्यों की 1564 सीटों में 598 व विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 490 सीटें जीती हैं। सम्बद्ध जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई और अभी जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने जोधपुर में जिला परिषद सदस्य की एक सीट भी जीती है। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक 1389 सीटों के लिए परिणाम घोषित किए गए। इनके अनुसार, छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में सदस्यों की 1564 सीटों पर कांग्रेस ने 598, भाजपा ने 490, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 39, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 सीटें जीतीं। वहीं 250 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें जोधपुर में कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता है। राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, छह जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए हैं। इनमें से एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर