लाइव न्यूज़ :

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में लोगों को करेगी जागरूक

By शीलेष शर्मा | Updated: July 13, 2021 19:16 IST

वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने यह भी कहा कि कांग्रेस 19 जुलाई से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में महंगाई के मुद्दे को उठाएगी और इस पूर्ण चर्चा की मांग करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार जितनी भी कोशिश कर ले, महंगाई का मुद्दा दबने वाला नहीं है। कांग्रेस संसद के आगामी सत्र में भी महंगाई के मुद्दे को उठाएगी।पूर्व वित्त मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘महंगाई के आगे लोग बेबस हैं...

नई दिल्लीः महंगाई के खिलाफ कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक मोदी सरकार को घेरेगी। पार्टी आलाकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को देश भर में संवाददाता सम्मेलनों के ज़रिये इन मुद्दों पर जागरूक करने की हिदायत दी है।

मुंबई में मल्लिकार्जुन खड़गे और नागपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत किये गये हैं। कुल 23 वरिष्ठ नेताओं को इस काम पर लगाया गया है।  इस मुहिम की शुरुआत आज दिल्ली में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने की।

उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पेट्रोल -डीज़ल पर कर लगाकर सरकार हर साल लगभग 4. 2 लाख करोड़ की उगाही कर रही है ,उन्होंने इस उगाही को शोषण की संज्ञा देते हुए आंकड़े पेश किये कि किस तरह पेट्रोल -डीज़ल की कीमतें बढ़ने से चीजें महंगी हो रही हैं।

सरकार और आरबीआई ने मुद्रास्फीति का जो लक्ष्य 4 फीसदी निर्धारित किया था वह वह 5. 8 फ़ीसदी तक जा पहुंचा है ,बेरोज़गारी 8. 1 फ़ीसदी ऐसे में आम आदमी की रीढ़ टूट गयी है लेकिन मोदी सरकार को कोई चिंता ही नहीं है। चिदंबरम ने घोषणा की कि कांग्रेस संसद के मानसून सत्र में उठाएगी और पूर्ण चर्चा की मांग करेगी ताकि मोदी सरकार को बेनकाब किया जा सके। 

चिदंबरम के मुताबिक, ‘‘सरकार और रिजर्व बैंक ने चार प्रतिशत के आसपास महंगाई दर का लक्ष्य रखा था। जबकि उपभोक्ता मुद्रास्फीति छह प्रतिशत की अधिकतम सीमा को पार कर गयी है और एनएसओ की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक यह 6.26 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

शहरी उपभोक्ता मुद्रास्फीति मई में 5.91 प्रतिशत थी जो जून में बढ़कर 6.37 प्रतिशत तक पहुंच गई। कोर महंगाई दर एक महीने में 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 5.8 प्रतिशत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खाद्य मुद्रास्फीति 5.58 प्रतिशत पहुंच गई है। दलहन मुद्रास्फीति बढ़कर 10.01 प्रतिशत हो गई है। फलों की महंगाई दर 11.82 प्रतिशत तक पहुंच गई है। परिवहन सेवा की महंगाई दर 11.56 प्रतिशत हो गई है। ईंधन महंगाई दर 12.68 प्रतिशत हो गई है।’’

टॅग्स :कांग्रेसपी चिदंबरमराहुल गांधीइकॉनोमीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत