लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रम्प मामले में संसद में बयान देने के लिए मजबूर करेगी कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: July 24, 2019 18:06 IST

शून्यकाल में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जानबूझकर संसद की उपेक्षा कर रहे है. वे सदन में आकर क्यों नहीं बताते कि सच क्या है.

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को लेकर संसद में उठा हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. सरकार द्वारा दी गयी सफाई से विपक्ष संतुष्ट नहीं है, कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने आज लोकसभा में जमकर नारेबाजी की उनकी मांग थी कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं आकर संसद को बताए कि उनके और ट्रम्प के बीच क्या बातचीत हुई.

शून्यकाल में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जानबूझकर संसद की उपेक्षा कर रहे है. वे सदन में आकर क्यों नहीं बताते कि सच क्या है. डीएमके टीआर बालू ने भी इसी तर्क को दोहराया और कहा कि संसद के सामने सच्चाई आनी चाहिए. 

सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि विदेश मंत्री पहले ही साफ कर चुके है कि कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का कोई सवाल नहीं है. उन्होंने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान के साथ अकेले कश्मीर पर नहीं पाक अधिकृत कश्मीर पर भी बातचीत होगी. 

भारत हमेशा से कहता रहा है कि यह शिमला समझौते के तहत द्विपक्षीय मामला है तथा इसमें किसी तीसरे पक्ष को शामिल करने का सवाल ही पैदा नहीं होता. रक्षा मंत्री का साफ मानना था कि हम राष्ट्रीय स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं करेगें. ट्रम्प और मोदी के बीच हुई बातचीत को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही सदन को साफ कर चुके है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यस्थता जैसी कोई बात ट्रम्प के सामने नहीं रखी. 

राजनाथ सिंह इससे पहले कि विस्तार से अपनी बात रखते कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों के सांसद सदन से उठकर चले गए. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर यह तय कर चुकी है कि वह प्रधानमंत्री मोदी को सदन में बयान देने के लिए मजबूर करेगी और जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती तब तक यह विरोध जारी रहेगा. 

हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया लेकिन उन्हें शून्यकाल में अपनी बात रखने का अवसर दिया.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल