लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, पीएम मोदी ने कहा- पार्टी को मजबूत करने के लिए याद किए जाएंगे

By विनीत कुमार | Updated: November 25, 2020 09:23 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद अहमद पटेल 71 साल के थे। वे एक अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत खराब होती चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल 1 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थेअहमद पटेल को 15 नवंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्य सभा सांसद अहमद पटेल का बुधवार तड़के निधन हो गया। वे 71 साल के थे। अहमद पटेल के बेटे फैसल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया है कि वे कोरोना से संक्रमित थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैसल ने बताया कि राज्य सभा सांसद ने तड़के 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

अहमद पटेल का जन्म गुजरात के भरूच में 21 अगस्त 1949 को हुआ था। वे कांग्रस पार्टी के कोषाध्यक्ष भी थे। अहमद पटेल एक अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें 15 नवंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद एक अक्टूबर को अहमद पटेल ने ट्वीट कर उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी टेस्ट कराने की सलाह दी थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे इस खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'अहमद पटेल ने अपने जीवन के कई साल समाज की सेवा में लगाए। वे अपने कुशाग्र बुद्धि के लिए जाने जाते थे। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। मैंने उनके बेटे फैसल से बात की है और अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।' 

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'ये एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी की बुनियाद थे। उन्होंने कांग्रेस को जिया और पार्टी के बेहद मुश्किल समय में भी इसके साथ खड़े रहे। हमें हमेशा उनकी याद आएगी। मेरा प्रेम और मेरी शोक संवेदना फैसल, मुमताज और उनके परिवार के साथ है।'

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी साथी थे, जिनसे मैं हमेशा सलाह लेती और चर्चा करती थी बल्कि वो एक दोस्त भी थे, जो हमेशा हमारे साथ खड़े रहे। वे बड़ा खाली स्थान छोड़ कर जा रहे हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो