लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख ने पार्टी छोड़ने के कुछ घंटे बाद इस्तीफा वापस लिया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 00:49 IST

Open in App

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद यह कहते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। बिस्वास ने शुरू में कहा था कि व्यक्तिगत कारणों ने उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। बाद में उन्होंने ‘यू-टर्न’ लेते हुए कहा कि उन्होंने पद छोड़ने की पेशकश इसलिए की कि क्योंकि ऐसे कई मामले हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी, अजय कुमार ने मुझसे बात की और आश्वासन दिया कि मुद्दों को सुलझाने के लिए वह मुझसे मिलेंगे। अगर वह उन्हें हल कर पाते हैं, तो मुझे टीपीसीसी प्रमुख के रूप में सेवा करने में कोई समस्या नहीं है।" कुमार ने अपनी ओर से एक बयान में कहा कि बिस्वास द्वारा उठाए गए मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया जाएगा। कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी ने यह भी कहा कि वह 29 अगस्त को उनसे मुलाकात करेंगे। इससे पहले दिन में, त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के कार्यवाहक अध्यक्ष बिस्वास ने पार्टी छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। तब वरिष्ठ नेता ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा था, '' टीपीसीसी अध्यक्ष (कार्यवाहक) के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मैं सभी कांग्रेस नेताओं, समर्थकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आज मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति से भी संन्यास ले लिया है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं।'' बिस्वास ने कहा कि वह पहले ही अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भेज चुके हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। मेरी किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर