लाइव न्यूज़ :

दबाव में कांग्रेस ने माली के खिलाफ कार्रवाई की : भाजपा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:11 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के विवादास्पद बयानों पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के रवैये की आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस नेता के एक सलाहकार को उसे दबाव में हटाना पड़ा। भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि ना ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और ना ही सिद्धू ने इन सलाहकारों के बयानों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई माफी भी नहीं मांगी गई है। बलूनी ने आरोप लगाया कि पूर्व में सिद्धू ने पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश हित के खिलाफ ऐसे बयान देना कांग्रेस नेताओं की आदत बन गई है और बाद में नुकसान की भरपाई के लिए मीडिया के दबाव में दिखावे के लिए कुछ कार्रवाई कर दी जाती है। सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान देने के लिए शुक्रवार को उनके सलाहकार का पद छोड़ दिया। माली ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि यदि कश्मीर भारत का हिस्सा था तो अनुच्छेद 370 और 35ए की क्या जरूरत थी। उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘कश्मीर कश्मीरी लोगों का देश है।’’ सिद्धू के एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने मुख्यमंत्री द्वारा पाकिस्तान की आलोचना किये जाने पर कथित तौर पर सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ‘'ऐसी आपत्तिजनक और बेतुकी टिप्पणियों को लेकर आगाह किया था जो राज्य और देश की शांति व स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक हैं।'' बलूनी ने कहा, ‘‘सिद्धू के सलाहकार को हटाने का फैसला कांग्रेस ने दबाव में लिया है। खुद सिद्धू ने पूर्व में ऐसे बयान दिए हैं, जो पाकिस्तान जैसे देशों के हक में थीं। सच्चाई यही है कि सिद्धू या गांधी ने इन सलाहकारों के बयानों को खारिज नहीं किया है। कोई माफी भी नहीं मांगी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम