लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, आप किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 14 दिसंबर को पंजाब में करेंगी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 दिसंबर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी 14 दिसंबर को राज्यस्तरीय प्रदर्शन करगी।

दोनों दलों ने कहा कि वे कंधा से कंधा मिलाकर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करते रहेंगे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को शंभू (अंतर-राज्यीय) सीमा पर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के साथ बैठक के इतर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उसी दिन किसानों द्वारा आहूत जिला स्तरीय प्रदर्शन में भी हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का आयोजन इसलिए किया जाएगा कि ‘‘असंवेदनशील और अड़ियल’’ रवैया दिखा रही केंद्र सरकार किसानों की आवाज सुने।

जाखड़ ने कहा कि प्रदर्शन दिन में ग्यारह बजे से तीन बजे तक होगा।

आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद भगवंत मान ने भी कहा कि उनकी पार्टी किसानों द्वारा आहूत 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का खुलकर समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नए कृषि कानूनों के खिलाफ 14 दिसंबर को समूचे पंजाब में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जाखड़ ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के मुद्दे पर जल्द ही एक बड़ी रैली आयोजित करेगी। जाखड़ ने कहा, ‘‘अगर केंद्र ने इन कानूनों को बनाने के पहले किसानों से बातचीत की होती तो किसी को यह सब नहीं करना पड़ता। ना तो किसानों को अपने घर से दूर सर्दी में विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ता और ना ही आम लोगों को कोई दिक्कतें होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारत अधिक खबरें

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें