लाइव न्यूज़ :

2024 के आम चुनावों के लिए कांग्रेस ने बनाई टास्क फोर्स, प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी शामिल, जी-23 नेताओं नहीं मिली जगह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 13:53 IST

"टास्क फोर्स-2024" में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानगोलू, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी हैं।पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित किया गया।प्रस्तावित "भारत जोड़ो यात्रा" के समन्वय के लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के मकसद से मंगलवार को आठ सदस्यीय "टास्क फोर्स-2024" का गठन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन महत्वपूर्ण समूहों का गठन किया।

"टास्क फोर्स-2024" में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल हैं।

बता दें कि, कानगोलू, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी हैं और हाल ही में किशोर की कांग्रेस के साथ काम करने को लेकर चल रही बातचीत टूट गई।

हालांकि, आगामी आम चुनावों को लेकर गठित इस टास्क फोर्स में जी-23 नेताओं को जगह नहीं मिली जिन्हें पार्टी की मौजूदा गतिविधियों और कार्यप्रणालियों का आलोचक माना जाता है।

साथ ही, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित किया गया। राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस के "जी 23" के दो अहम सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह मिली है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित "भारत जोड़ो यात्रा" के समन्वय के लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है।  केंद्रीय योजना समूह में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर और कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट