लाइव न्यूज़ :

अदालत पहुंचे राहुल गांधी से कांग्रेस समर्थकों ने अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा वापस लेने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 14:18 IST

अदालत परिसर से बाहर एकत्र तकरीबन 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी इस मांग के समर्थन में नारे भी लगाए। इन लोगों के हाथों में तख्तियां थीं। जब राहुल सुबह मुंबई हवाईअड्डे पर विमान से उतरे तब भी बाहर खड़े उनके समर्थकों ने नारेबाजी की और पार्टी अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा वापस लेने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा कर्मियों के साथ एसयूवी से पहुंचे राहुल ने अदालत के द्वार की ओर जाते समय समर्थकों का अभिवादन किया।मझगांव मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने इस साल फरवरी में राहुल और येचुरी को समन जारी किए थे।

मानहानि के एक मामले में पेश होने के लिए अदालत पहुंचे राहुल गांधी से कांग्रेस के कई समर्थकों ने पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया गया उनका इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया।

अदालत परिसर से बाहर एकत्र तकरीबन 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी इस मांग के समर्थन में नारे भी लगाए। इन लोगों के हाथों में तख्तियां थीं। जब राहुल सुबह मुंबई हवाईअड्डे पर विमान से उतरे तब भी बाहर खड़े उनके समर्थकों ने नारेबाजी की और पार्टी अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा वापस लेने की मांग की।

जब राहुल अदालत पहुंचे, तब माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी वहां पहुंचे। आरएसएस के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि के मामले में येचुरी के खिलाफ भी सुनवाई चल रही है।

मझगांव-सीवरी मजिस्ट्रेट अदालत के बाहर पुलिस ने मुख्य प्रवेश द्वार पर अवरोधक लगाए थे। लोगों व मीडिया कर्मियों को अदालत परिसर में नहीं जाने दिया गया।

पुलिस ने अन्य याचिकाकर्ताओं और मीडिया कर्मियों से कहा कि केवल अदालत के कर्मचारियों एवं वकीलों को ही प्रवेश की अनुमति है।

सुरक्षा कर्मियों के साथ एसयूवी से पहुंचे राहुल ने अदालत के द्वार की ओर जाते समय समर्थकों का अभिवादन किया। मझगांव मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने इस साल फरवरी में राहुल और येचुरी को समन जारी किए थे।

ये समन आरएसएस के कार्यकर्ता एवं वकील ध्रुतिमन जोशी द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में जारी किए गए थे। जोशी ने आरोप लगाया था कि पत्रकार गौरी लंकेश की मौत के बाद राहुल ने संवाददाताओं से कहा था कि ‘‘भाजपा की विचारधारा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उस पर दबाव डाला जाता है, उसे पीटा जाता है, उस पर हमला किया जाता है और यहां तक कि उसे मार डाला जाता है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीमुंबईसीताराम येचुरीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे