लाइव न्यूज़ :

'बिन पतवार मंझधार में फंसी कांग्रेस, फुल-टाइम अध्‍यक्ष चुनना ही होगा,' शशि थरूर ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: August 9, 2020 16:03 IST

शशि थरूर ने यह बयान ऐसे वक्‍त में दिया है जब सोनिया गांधी अंतरिम अध्‍यक्ष के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा करने वाली हैं। उन्‍हें पिछले साल 10 अगस्‍त को राहुल गांधी के इस्‍तीफे के बाद, मजबूरी में कमान सौंपी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे  कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मानना है कि कांग्रेस को अपनी छवि बचाने के लिए पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुनना ही होगा।थरूर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने में वह 'दम और काबिलियत' है कि वह पार्टी को फिर से लीड कर सकते हैं।

नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मानना है कि कांग्रेस को अपनी छवि बचाने के लिए पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुनना ही होगा। उन्‍होंने रविवार को कहा कि जनता के बीच पार्टी की छवि 'दिशाहीन' दल की हो चली है, इसे तोड़ने के लिए एक फुल-टाइम अध्‍यक्ष की जरूरत है। थरूर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने में वह 'दम और काबिलियत' है कि वह पार्टी को फिर से लीड कर सकते हैं। हालांकि उनके मुताबिक, अगर राहुल फिर अध्‍यक्ष नहीं बनना चाहते तो कांग्रेस को नया अध्‍यक्ष चुनने की कवायद शुरू कर देनी चाहिए।

थरूर ने यह बयान ऐसे वक्‍त में दिया है जब सोनिया गांधी अंतरिम अध्‍यक्ष के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा करने वाली हैं। उन्‍हें पिछले साल 10 अगस्‍त को राहुल गांधी के इस्‍तीफे के बाद, मजबूरी में कमान सौंपी गई थी। थरूर ने कहा, "मुझे यकीनन ये लगता है कि हमें अपने नेतृत्‍व को लेकर स्‍पष्‍ट होना चाहिए। मैंने पिछले साल सोनिया जी के अंतरिम अध्‍यक्ष बनने का स्‍वागत किया था लेकिन मैं ये भी मानता हूं कि अनिश्चितकाल तक उनसे यह पद संभालने की अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमें जनता के बीच बन रही छवि भी सुधारनी होगी कि कांग्रेस भटक गई है और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विपक्ष की भूमिका अदा करने में सक्षम नहीं है।" थरूर ने कहा कि पार्टी को जल्‍द से जल्‍द लोकतांत्रिक ढंग से पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुनने की प्रकिया शुरू करनी चाहिए। उनके मुताबिक, विजेता उम्‍मीदवार को इतनी ताकत मिले कि वह पार्टी को संगठन के स्‍तर पर फिर से खड़ा कर सके। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल