लाइव न्यूज़ :

राममंदिर पर कांग्रेसी नेता का बयान, राजीव गांधी ने खुलवाए थे ताले, पार्टी का प्रधानमंत्री ही राम मंदिर बनवाएगा

By स्वाति सिंह | Updated: November 21, 2018 10:48 IST

इसपर बीजेपी नेता ने कहा कि अयोध्या में राम की जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के मसले को लेकर केंद्र सरकार 'मर्यादा' का पालन कर रही है।

Open in App

अयोध्या में राममंदिर के निर्माण को लेकर सियासी गलियारे में खूब गहमागहमी है। इसको लेकर सरकार और विपक्ष में खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेसी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी ने बीजेपी पर राममंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा किबीजेपी को अक्सर चुनाव के समय ही राममंदिर की याद आती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी राममंदिर का निर्माण नहीं करवा सकती। अगर राम मंदिर का निर्माण होगा तो वह केवल कांग्रेस की सरकार के समय ही हो सकता है।कांग्रेस का ही प्रधानमंत्री राममंदिर ही राम मंदिर बनवाएगा।सीपी जोशी ने वर्ष 1985 की बात याद दिलाते हुए कहा कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही विवादित स्थल का ताला खुलवाया था।यह बात उन्होंने न्यूज-18 के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

वहीं, इसपर बीजेपी नेता ने कहा कि अयोध्या में राम की जन्मभूमि पर मंदिर बनाने के मसले को लेकर केंद्र सरकार 'मर्यादा' का पालन कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले महीने में अयोध्या मामले को लेकर शुरू होने वाली अंतिम सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक के लिए टाल दी थी। इसके बाद से लगातार चुनावों के चलते राजेनताओं और संत समाज ने राम मंदिर को लेकर कई बयान दिए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के 2014 लोकसभा चुनाव के बाबत जारी किए घोषणा पत्र में और 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में राम मं‌दिर बनवाना प्रमुख मुद्दों में से एक था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 सिर पर आने के बाद भी राम मंदिर को लेकर कोई निर्णायक फैसला ना होना, बीजेपी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग