लाइव न्यूज़ :

'सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती', फड़नवीस के सीएम व अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस के प्रवक्ता ने किया ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 11:57 IST

महाराष्ट्र के सीएम बनने के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कामहाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को राज भवन में दूसरे कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फड़नवीस के सीएम बनने और अजीत पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तंज भरा ट्वीट किया है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे जनादेश से विश्वासघात करना कहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर, सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं-: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी।''

वहीं इस घटना के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ किया है कि उनकी पार्टी ने बीजेपी सरकार को समर्थन नहीं दिया है। शरद पवार ने बीजेपी के देवेंद्र फड़नवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले अजीत पवार के फैसले को उनका निजी निर्णय बताया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अजित पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। 

देवेंद्र फड़नवीस सीएम और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही। 

फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।’’ 

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ‘‘24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019रणदीप सुरजेवालाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजीत पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos