लाइव न्यूज़ :

PM मोदी को भेजी गई संविधान की प्रति लौटने पर कांग्रेस का फिर हमला, कहा- इसमें उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं, अब करें तो करें क्या?

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 27, 2020 13:39 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजे जाने की रशीद शेयर करते हुए ट्वीट किया था, 'प्रिय प्रधानमंत्री, आप तक संविधान जल्द पहुंच रहा है। आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें।' 

Open in App

कांग्रेस ने देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान की प्रति भेजी और तंज कसते हुए कहा था कि अगर उन्हें 'देश को बांटने' से समय मिल जाए तो इसे पढ़ें। इसके बाद सोमवार को फिर से कांग्रेस ने पीएम पर ट्वीट कर हमला बोला। उसने बोला कि मोदी को जो संविधान की कॉपी भेजी थी वह वापस आ गई है।

'अमेजन' के जरिए प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजी गई थी। यह प्रति नरेंद्र मोदी के नाम से केंद्रीय सचिवालय के पते पर भेजी गई थी, जिसे प्राप्त नहीं किया। कांग्रेस ने डिलीवरी ऑर्डर की रिसीव न होने की तस्वीर लगाते हुए कहा, 'भारत के प्रिय लोगों, हमने कोशिश की, लेकिन मोदी जी को संविधान में दिलचस्पी नहीं है। अब करें तो करें क्या?'   

इससे पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजे जाने की रशीद शेयर करते हुए ट्वीट किया था, 'प्रिय प्रधानमंत्री, आप तक संविधान जल्द पहुंच रहा है। आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें।'  विपक्षी दल ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, 'बीजेपी यह समझ नहीं पाई है कि सभी नागरिकों को संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून को लेकर समानता हासिल है। सीएए में इस अनुच्छेद का पूरी तरह उल्लंघन किया गया।' 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब