लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में पेट्रोल डीजल पर वैट कम करे: पुरी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:40 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हवाले करने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा कि ईंधन के दाम तब स्थिर होंगे जब सभी पक्षकार जरूरी कदम उठाएं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस मामले में संवेदनशील है और कदम उठा रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल पर प्रति लीटर 32 रुपये उत्पाद शुल्क लेती है और इससे होने वाली कमाई को कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों से अधिक चिंतित है तो उसे अपने शासन वाले राज्यों में इन ईंधनों पर लगने वाले वैट(मूल्य वर्धित कर) को कम कर देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2010 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने ही पेट्रोल व डीजल को नियंत्रण से मुक्त किया था जिससे इन ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक तय होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकारें प्रतिशत में वैट लगाती हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने पर वैट भी बढ़ जाता है। पुरी ने दावा किया कि कांग्रेस नीत गत सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों को नियंत्रित करने के लिए 1.34 लाख करोड़ रुपये के ऑयल बांड जारी किए और यह समस्या राजग सरकार को विरासत में मिली। उन्होंने कहा कि इस बांड की वजह से “हमें इस साल भी 20 हजार करोड़ रुपये देने थे। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ने कहा, हम इस विषय पर संवेदनशील हैं और हम अपनी तरफ से कदम उठा रहे हैं जैसे बायो फ्यूल की ब्रांडिंग करना।” उन्होंने कहा, “ मुझे उम्मीद यह है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें तब स्थिर होंगी जब सारे पक्षकार जरूरी कदम उठाएं। कांग्रेस को इतनी चिंता है तो वह अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों में पेट्रोल- डीजल पर वैट कम कर दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर