लाइव न्यूज़ :

यदि पी चिदंबरम बेकसूर हैं तो कांग्रेस को चिंता नहीं करनी चाहिए: प्रह्लाद जोशी

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:24 IST

उल्लेखनीय है कि आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने बुधवार रात चिदंबरम को दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

Open in App

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कुछ गलत नहीं किया है तो कांग्रेस को उनकी गिरफ्तारी के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह विषय अदालत के समक्ष विचाराधीन है। कांग्रेस भयभीत क्यों है? यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो चिंता की कोई बात नहीं है। कानून अपना काम करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने बुधवार रात चिदंबरम को दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उन्हें बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। जोशी कोयला मंत्री भी हैं।

उन्होंने राज्य में अवैध कोयला खनन पर चिंता जताई क्योंकि इससे राज्य और केंद्र सरकार, दोनों को राजस्व का नुकसान हो रहा। उन्होंने कहा, ‘‘अवैध कोयला खनन को लेकर कुछ मुद्दे हैं और उनका समाधान किये जाने की जरूरत है। हम इस मामले में गौर करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।’’ 

टॅग्स :पी चिदंबरमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं