लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा, विधानसभा अध्यक्ष पर सबकी नजर, तीनों दल के होंगे 14-14 मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 19:39 IST

सूत्रों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद पर तीन दलों की नजर है। सभी चाहते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष हमारे दल का हो। राकांपा ने रोटेशनल मुख्यमंत्री पद के लिए अब तक कोई मांग नहीं रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। कांग्रेस पार्टी शहरी विकास मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहती है।महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बातचीत की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई।

महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी और तीनों दलों के बीच सरकार के गठन पर तौर-तरीकों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा में अपनी ताकत के अनुसार मंत्री पद पर सहमति व्यक्त की गई है।

हालांकि सूत्रों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद पर तीन दलों की नजर है। सभी चाहते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष हमारे दल का हो। राकांपा ने रोटेशनल मुख्यमंत्री पद के लिए अब तक कोई मांग नहीं रखी है। कांग्रेस ने राकांपा से इसके लिए कहा है, लेकिन एनसीपी इस पर चुप्पी साधे हुए है। शुक्रवार की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। कांग्रेस पार्टी शहरी विकास मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहती है।

हालांकि सूत्र कह रहे हैं कि तीन दलों के बीच विभाग के लिए कोई फैसला नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा है कि तीन दलों के बीच बराबर-बराबर (14-14-14) विभाग बांटे जाने की बात हो रही है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बातचीत की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई और शुक्रवार को नयी सरकार के गठन एवं इसकी रूपरेखा के बारे में अंतिम निर्णय किया जा सकता है।

दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत हो गई है और सहमति भी बन गई है। चव्हाण के मुताबिक अब दोनों पार्टियां शुक्रवार को मुंबई में अपने छोटे सहयोगी दलों और शिवसेना के साथ बातचीत करेंगी।

उन्होंने कहा कि कल मुंबई में ही इस बारे में विचार होगा कि नयी सरकार का क्या स्वरूप होगा। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को ही मुंबई में सरकार गठन तथा इसकी पूरी रूपरेखा के बारे में घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं।

राकांपा की तरफ से प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, अजीत पवार, जयंत पाटिल और नवाब मलिक शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को स्वीकृति प्रदान कर दी।

कांग्रेस और राकांपा के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को भी मैराथन बैठक की थी और इसके बाद ऐलान किया था कि वे जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नयी सरकार का गठन करेंगे। गत 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस चुनाव में भाजपा और शिवसेना 105 और 56 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस और राकांपा ने क्रमश: 44 और 54 सीटें हासिल कीं। 

 

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससोनिया गाँधीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारशिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां