कांग्रेस प्रियंका गांधी को उन जगहों पर भेजती है जहां हार का सामना कर रही है: रमेश पोखरियाल

By भाषा | Published: December 30, 2019 05:14 AM2019-12-30T05:14:25+5:302019-12-30T05:14:25+5:30

कांग्रेस नेता के लखनऊ में शनिवार को पुलिस की बदसलूकी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पोखरियाल ने सिर्फ इतना कहा, ‘‘प्रियंका ने राजनीति में बहुत देरी से प्रवेश किया है। मुझे नहीं पता क्यों?’’ 

Congress sends Priyanka Gandhi to places where she is facing defeat: Ramesh Pokhriyal | कांग्रेस प्रियंका गांधी को उन जगहों पर भेजती है जहां हार का सामना कर रही है: रमेश पोखरियाल

कांग्रेस प्रियंका गांधी को उन जगहों पर भेजती है जहां हार का सामना कर रही है: रमेश पोखरियाल

Highlightsहालांकि, पार्टी राज्य में 80 में से केवल एक सीट जीतने में कामयाब रही।प्रियंका गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से प्रचार अभियान में भाग लिया था।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस की अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को ऐसे स्थानों पर भेजने की प्रवृत्ति रही है जहां पार्टी हार का सामना कर रही है। पोखरियाल ने दावा किया कि लोगों ने कांग्रेस के इस तरीके को स्वीकार नहीं किया है और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के परिणाम इस बात का सबूत हैं।

उन्होंने यहां पश्चिम बंगाल भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस उन्हें ऐसी जगहों पर ले जा रही है जहां पार्टी हार चुकी है और खत्म होती जा रही है।’’ प्रियंका गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से प्रचार अभियान में भाग लिया था।

हालांकि, पार्टी राज्य में 80 में से केवल एक सीट जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस नेता के लखनऊ में शनिवार को पुलिस की बदसलूकी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पोखरियाल ने सिर्फ इतना कहा, ‘‘प्रियंका ने राजनीति में बहुत देरी से प्रवेश किया है। मुझे नहीं पता क्यों?’’ 

Web Title: Congress sends Priyanka Gandhi to places where she is facing defeat: Ramesh Pokhriyal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे