लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बाद अब पांच और बड़े कांग्रेस नेताओं का ट्विटर खाता बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 09:25 IST

कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके पांच सीनियर नेताओं के ट्विटर अकाउंट बुधवार को लॉक कर दिए गए। इन नेताओं में रणदीप सुरजेवाला समेत अजय माकन और जितेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का आरोप- उसके पांच सीनियर नेताओं के ट्विटर अकाउंट किए गए लॉक।इससे पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था।

नई दिल्ली: राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर निलंबित किये जाने के बाद कांग्रेस ने बुधवार देर रात दावा किया कि रणदीप सुरजेवाला समेत उसके पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गयी है।

पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं। 

कांग्रेस के प्रवीण झा ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा, 'तो राहुल गांधी के बाद द लॉर्ड नरेंद्र मोदी जी और ट्विटर ने रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और सुष्मिता देव के अकाउंट भी लॉक कर दिए हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस हर गलत के खिलाफ आवाज और प्रदर्शन जारी रखेगी।

ट्विटर खाते को बंद किए जाने के इन सभी मामलों में ट्विटर की ओर से जारी नोटिफिकेशन में ये कहा गया कि शेयर की गई सामग्री में नियमों का उल्लंघन किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी के व्यक्तिगत स्टाफ केबी बायजू का भी ट्विटर खाता निलंबित किया गया है। 

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसट्विटरराहुल गांधीरणदीप सुरजेवालाअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम