लाइव न्यूज़ :

'UPA से बाहर की पार्टी ना दें सलाह', 'सामना' के लेख पर कांग्रेस का पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2020 20:56 IST

शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा गया, कांग्रेस के नेतृत्व में एक 'यूपीए' नामक राजनीतिक संगठन है। उस ‘यूपीए’ की हालत एकाध ‘एनजीओ’ की तरह होती दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसामना के जरिए कांग्रेस पार्टी और यूपीए पर निशाना साधा गया है।कांग्रेस ने पलटवार किया है।लेख में राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए परोक्ष रूप से यूपीए का नेतृत्व शरद पवार को सौंपने की वकालत की गई है

मुंबई: शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए कांग्रेस पार्टी और यूपीए पर निशाना साधा गया है। इसक बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। दरअसल, इस लेख में राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए परोक्ष रूप से यूपीए का नेतृत्व शरद पवार को सौंपने की वकालत की गई है। इसके साथ ही शिवसेना को हिदायत देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि जो पार्टी यूपीए का हिस्सा नहीं, वो यूपीए के नेतृत्व के बारे में कांग्रेस को सलाह न दे। सोनिया जी का नेतृत्व सक्षम है।'

सामना में लिखा गया, कांग्रेस के नेतृत्व में एक 'यूपीए' नामक राजनीतिक संगठन है। उस ‘यूपीए’ की हालत एकाध ‘एनजीओ’ की तरह होती दिख रही है। ‘यूपीए’ के सहयोगी दल भी किसानों के असंतोष को गंभीरता से लेते दिखाई नहीं देते। ‘यूपीए’ में कुछ दल होने चाहिए लेकिन वे कौन और क्या करते हैं? इसको लेकर भ्रम की स्थिति है। वहीं, इस मसले पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नसीम खान ने भी शिवसेना पर प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन दिया है। शिवसेना यूपीए का हिस्सा नहीं है, इसलिए यूपीए के बारे में शिवसेना को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार नहीं है और शिवसेना को यह ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी हमेशा मौजूदा कृषि कानूनों के खिलाफ रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है। 

टॅग्स :कांग्रेसशिव सेनासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़