लाइव न्यूज़ :

राहुल की टिप्पणी से घिरी कांग्रेस ने 1984 के दंगे पर दिया जवाब, गिनाया- हिंसा के बाद क्या-क्या कदम उठाए थे

By भाषा | Updated: August 26, 2018 20:08 IST

ब्रिटेन के दो दिन के दौरे पर गए राहुल ने वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुखद घटना थी लेकिन वह इस बात से सहमत नहीं है कि कांग्रेस इसमें शामिल थी । 

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अगस्त:कांग्रेस 1984 के सिख विरोधी दंगे में शामिल नहीं थी, राहुल गांधी की इस टिप्पणी के लिए आलोचना झेल रही पार्टी ने घटना के बाद उठाए गए कदमों के बारे में बताया और कहा कि उसके प्रतिद्वंद्वियों को राजनीतिक लाभ के लिए त्रासद घटनाओं को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी शिरोमणि अकाली दल के बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसने कहा है कि सिख दंगे पर कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। 

ब्रिटेन के दो दिन के दौरे पर गए राहुल ने वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुखद घटना थी लेकिन वह इस बात से सहमत नहीं है कि कांग्रेस इसमें ‘‘शामिल’’ थी । 

सिंघवी ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों को राजनीतिक फायदे के लिए त्रासद घटनाओं को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने गिनाया कि दंगे के बाद कांग्रेस ने क्या क्या कदम उठाये। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल से बताने को कहा कि उसके साझीदार भाजपा ने गुजरात में 2002 के दंगे के बाद क्या किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी इस मंच से और समूचे देश में त्रासद घटनाक्रम की कम से कम हजारों बार निंदा कर चुकी है, इसे अत्यंत दुखद घटनाक्रम बताया गया और परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कभी इसके समर्थन का भाव नहीं रहा है। उस समय के प्रधानमंत्री ने भी इस पर अफसोस प्रकट किया था।’’ 

उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े होने के आरोपों के चलते कई वरिष्ठ नेताओं के करियर को नुकसान पहुंचा। 

उन्होंने कहा कि "बड़ी संख्या में आपराधिक मुकदमे चलाए गए। कई को दोषी ठहराया गया, कुछ अभी लंबित है, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया" 

उन्होंने कहा कि अकाली दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए जो 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कि उन्होंने गुजरात दंगों के बाद क्या किया था और 1984 के बाद कांग्रेस ने क्या किया। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं