लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन होगा कहां से उम्मीदवार

By सुमित राय | Updated: September 11, 2020 16:01 IST

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।27 सीटों में अधिकतर सीटें कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देने और पाला बदलने के कारण खाली हुई हैं।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की। हालांकि बताया जा रहा है कि लिस्ट में शामिल नामों में ज्यादातर उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति से शामिल किए गए हैं।

कांग्रेस ने दिमनी से रवींद्र सिंह तोमर, अम्भा से सत्यप्रकाश शेकरवार, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डभरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करेरा से प्रगिलाल जाटव, बामोरी से कन्हैया लाल अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने अशोकनगर से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजम, सांची से मदनलाल चौधरी अहिरवार, आगर से विपिन वानखड़े, हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से राम किशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश की 27 सीटों में अधिकतर सीटें कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देने और पाला बदलने के कारण खाली हुई हैं।

चुनाव आयोग ने पहले ही जारी कर दी है गाइडलाइन

बता दें कि 21 अगस्त को चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के बीच चुनाव कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक उम्मीदवार को नामांकन पत्र, शपथ पत्र और नामांकन से लेकर सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।

इसके अलावा चुनाव कार्य में शामिल सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। चुनाव से जुड़े हॉल, रूम या परिसर में प्रवेश के दौरान थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। वहां सेनिटाइजर, साबुन और पानी की व्यवस्था की जाएगी। सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। घर-घर जाकर पांच लोगों को संपर्क की अनुमति दी जाएगी।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी