लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022ः कांग्रेस ने 250 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2022 21:26 IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022ः  एमसीडी का चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। नगर निकाय पर भाजपा का वर्ष 2007 से कब्जा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने सूची जारी की है।दिल्ली में तीन नगर निगमों में 15 साल तक सत्तारूढ़ रही। 2017 के चुनाव में भाजपा ने आप और कांग्रेस को हराकर 272 वार्डों में से 181 में जीत हासिल की थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। एमसीडी का चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। नगर निकाय पर भाजपा का वर्ष 2007 से कब्जा है। आप, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद है। 

पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उम्मीदवारों की सूची संलग्न करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘‘एमसीडी चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की अनुमोदित सूची की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। सभी योद्धाओं को शुभकामनाएं।’’

भाजपा नगर निकायों का एकीकरण किए जाने तक दिल्ली में तीन नगर निगमों में 15 साल तक सत्तारूढ़ रही। साल 2017 के पिछले चुनाव में, दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को हराकर 272 वार्डों में से 181 में जीत हासिल की थी। आप केवल 48 वार्ड और कांग्रेस 30 वार्ड जीतने में सफल रही थी। भाजपा शासित केंद्र ने इस साल तीनों निगमों को मिलाकर एमसीडी बना दिया और वार्डों की संख्या घटाकर 250 कर दी गई।

आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी । पार्टी ने 250 वार्ड के चुनाव के लिए शुक्रवार को 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उम्मीदवारों में 126 महिलाएं, तीन मुस्लिम, सात सिख और नौ पूर्व महापौर शामिल हैं।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावकांग्रेसआम आदमी पार्टीBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस