लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में खड़गे, राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2023 15:01 IST

स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, पीजी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल के सीएम एसएस सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत 40 नाम शामिल60 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस राज्य में मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी

नई दिल्ली: आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Polls 2023) को लेकर सभी सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल के सीएम एसएस सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। 

60 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस राज्य में मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी। जबकि उम्मीदवार 30 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को की जाएगी और उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो फरवरी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 28,13,478 मतदाता आगामी चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। अंतिम मतदाता सूची में रिकॉर्ड 65,044 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है।

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सबसे अधिक चुनावी सभाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होगी। इन तीनों ही राज्यों में सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक योगी आदित्यनाथ हर राज्य के चुनाव प्रचार में भाजपा का एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं। गुजरात और हिमाचल के चुनावों में भी बीते साल वह चुनाव प्रचार करने गए थे।

टॅग्स :कांग्रेसत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप