लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में 11 लोगों की हत्या पर कांग्रेस, भाजपा के कुशासन के कारण फिर से उठ रहा है उग्रवाद

By भाषा | Updated: May 22, 2019 02:32 IST

अरुणाचल प्रदेश के तिरप ज़िले में एनएससीएन (आईएम) के अज्ञात हमलावरों ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक तिरोंग अबो, उनके बेटे, दो सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों द्वारा एक विधायक और 10 अन्य लोगों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के ''कुशासन'' के चलते पूर्वोत्तर में उग्रवाद एक बार फिर से सिर उठा रहा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों द्वारा विधायक तीरोंग अबोह और 10 अन्य लोगों की हत्या किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। हम अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा के कुशासन में पूर्वोत्तर में उग्रवाद एक बार फिर अपने भयावह रूप में सिर उठा रहा है।"

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के तिरप ज़िले में एनएससीएन (आईएम) के अज्ञात हमलावरों ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक तिरोंग अबो, उनके बेटे, दो सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। जिले की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक तिरोंग अबो इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे थे। 

टॅग्स :कांग्रेसअरुणाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों