लाइव न्यूज़ :

रणदीप सुरजेवाला और अरुण जेटली के बीच ट्विटर पर 'जबानी जंग' जारी, कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेता को कहा- 'बिना विभाग का मंत्री'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 14:48 IST

राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा तो अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष की समझ पर सवाल उठाया। जेटली के हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी नेता पर तंज कसते हुए कई ट्वीट किए।

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की ओर से बुधवार (13 जून) को राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज पलटवार किया जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच ‘राजनीतिक विमर्श’ को लेकर बहस देखने को मिली है। जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों के लिए कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाया था और कहा कि यह तो अनुभवों से ही आती है, विरासत में नहीं मिलती। 

इस पर सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर पलटवार किया और दावा किया कि ‘बिना विभाग के मंत्री’ जेटली राजनीतिक प्रासंगिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरजेवाला के इस बयान के बाद जेटली ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रणदीप सुरजेवाला, यह राजनीतिक विमर्श है। अशोभनीय बातें करना जवाब देना नहीं है। तथ्यों के साथ जवाब दीजिए।’’ 

इस पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने आज कहा, ‘‘जेटली जी, जब आप तथ्यों को तोड़-मरोड़कर कांग्रेस नेतृत्व, यहां तक कि उच्चतम न्यायालय और कई अन्य लोगों के बारे में भला-बुरा कहते हैं तो वह राजनीतिक विमर्श होता है, लेकिन जब आपको ठोस तथ्यों के साथ ‘सच का आइना’ दिखाया जाता है तो आप असहज हो जाते हैं और इसे ‘अशोभनीय बात’ करार देते हैं।’’ 

भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘रणदीप सुरजेवाला: अगर आर्थिक कुप्रबंधन होता तो कमजोर अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों (फरगाइल फाइव) और नीतिगत पंगुता से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का सफर संभव नहीं हो सकता था। यह जानकारी नहीं होने का एक और मामला है।’’ 

इस पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जेटली जी, मोदी सरकार में पिछले चार साल में विकास दर सबसे निचले स्तर पर है। निर्यात गिर गया है, दो करोड़ों नौकरियों का वादा जुमला निकला, एनपीए 10 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, निवेश गिर गया है, बैंकों की हालत खराब हो चुकी है और ‘लूट घोटाले’ आम बात हो गई है, जीएसटी गलत ढंग से लागू की गई, योजनाएं विफल हो रही हैं। क्या यह सब आर्थिक कुप्रबंधन नहीं है? ’’ 

दोनों नेताओं के बीच इस बहस की पृष्ठभूमि कल उस वक्त तैयार हुई जब जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्षेपों के लिए एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाया और कहा कि यह तो अनुभवों से ही आती है, विरासत में नहीं मिलती। जेटली ने फेसबुक पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ‘विचारधारा विहीन’ हो गई है क्योंकि वह ‘केवल एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी की रट लगाती है।’ 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बड़ी कंपनियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये के कतिपय कर्ज माफ किए जाने को लेकर केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमले कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुद्रा योजना की भी आलोचना की है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अरुण जेटलीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह