लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने भी किया विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2022 13:43 IST

महंगाई पर बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, ऐसे में सरकार को कुछ करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सोनिया गांधी ने भी विरोध किया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और बैनर भी पकड़ा है। कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन में कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

Congress Infaltion Protest: बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्श में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया है। सदन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, उस दौरान सोनिया गांधी भी आई और बैनर को पकड़ कर खड़ी हो गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। 

महंगाई पर क्या बोलीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, ऐसे में सरकार को कुछ करना होगा। आपको बता दें कि बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के कई नेताओं ने काले रंग का कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज किया है। 

यहीं नहीं कांग्रेस के कई और नेता और कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति भवन से लेकर पीएम आवास तक मार्च भी कर रहे है। ऐसे में यह खबर भी आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने इन सभी को आगे बढ़ने से रोक दिया है और इन्हें हिरासत में ले लिया है। इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में ले लिया है।  

मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं। पार्टी सांसदों ने काले कपड़े पहन रखे थे। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को विजय चौक पर ही रोक दिया। कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना चाहते थे। 

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया

इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!’’ 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं वही डराने का प्रयास करते हैं!’’ 

पीएम हाउस तक मार्च निकालने की थी योजना

आपको बता दें कि कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना थी। इसके लिए पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए थे।  

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीBJPमुद्रास्फीतिबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील