लाइव न्यूज़ :

राफेल मामलाः लोकसभा में कांग्रेस ने फिर उठाई JPC की मांग, राजनाथ ने कहा-बार-बार झूठ बोलने से सच नहीं होता

By भाषा | Updated: December 31, 2018 14:58 IST

कांग्रेस सदस्य 11 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और इस मामले की जांच संसद की संयुक्त संसदीय समिति से कराने मांग करते रहे हैं।

Open in App

लोकसभा में कांग्रेस ने सोमवार (31 दिसंबर) को एक बार फिर राफेल सौदे का मुद्दा उठाया और इसमें कथित तौर पर घोटाले का आरोप लगाया । इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार झूठ बोलने से कोई बात सच नहीं होती और कांग्रेस इस मुद्दे पर सदन में चर्चा से क्यों भाग रही है? 

कांग्रेस सदस्य 11 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और इस मामले की जांच संसद की संयुक्त संसदीय समिति से कराने मांग करते रहे हैं।

शून्यकाल के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि राफेल विमान सौदा फ्रांस के साथ किया गया। इस विमान को अधिक कीमत पर खरीदा गया। यह विमान संप्रग सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया।

उन्होंने सवाल किया कि सरकार विमान की कीमत क्यों नहीं बता रही है। इस संबंध में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को अनुबंध क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें 30 हजार करोड़ रूपये का कथित घोटाला हुआ है। इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच करायी जाए ।

इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लगातार और बार बार झूठ बोलने से कोई बात सच कभी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बारे में (राफेल) कितना भी असत्य क्यों न बोले, वह सच कभी नहीं बन सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस विषय पर हम सदन में चर्चा कराने को तैयार हैं, कांग्रेस पार्टी बहस से क्यों भाग रही है, यह बतायें।

भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने राफेल मामले पर कांग्रेस सदस्यों का विरोध का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सदन में हैं और वे आरोप लगाते हैं और हर बार अलग अलग कीमत बताते हैं ।

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के लोग इस मामले पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान भी राफेल विमान सौदे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की और सदन में नारेबाजी की। इसके कारण कार्यवाही बाधित हुई और बैठक प्रश्नकाल समाप्त होने से 10 मिनट पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलराजनाथ सिंहकांग्रेसराफेल सौदाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम