लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता साईं बाबा के समान, जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने कहा-भारत जोड़ो यात्रा देश में बदलाव लाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 19:03 IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए आए रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईं बाबा) के समान है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं कहा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी कई जगहों पर जा रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं। राहुल गांधी लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।सोनिया गांधी के बलिदान और राहुल एवं प्रियंका के प्रयासों को समझेंगे।

शिरडीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को यहां कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से देश में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं और उन्हें भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं।

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए आए रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईं बाबा) के समान है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं कहा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी कई जगहों पर जा रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं।

ये लोग बड़ी संख्या में उनसे जुड़ रहे हैं। भविष्य में बदलाव आएगा क्योंकि राहुल गांधी लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार (केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली) हमारी विफलताओं के बारे में बात करेगी। वे पार्टी (कांग्रेस) का मजाक उड़ाएंगे, लेकिन राहुल, प्रियंका (गांधी वाड्रा) नहीं रुकेंगे। हम लोगों के बीच हैं और उनके लिए एकजुट होकर काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को लोगों का अपार प्यार मिल रहा है और नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे। पुरानी प्रतिष्ठित पार्टी छोड़ने की सोच रखने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो छोड़ना चाहते हैं वे जा सकते हैं, लेकिन जो रहेंगे वे सोनिया गांधी के बलिदान और राहुल एवं प्रियंका के प्रयासों को समझेंगे।’’

वाड्रा ने यहां मंदिर में पूजा करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साईं बाबा ने एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा वक्त में हमारा देश बहुत संकट का सामना कर रहा है। राहुल गांधी की सोच साईं बाबा के समान है। आशा है कि उन्हें आशीर्वाद (संत का) मिलेगा।’’ 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर