लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू को रावत ने कांग्रेस का ‘राफेल’ बताया, कहा-मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं

By भाषा | Updated: October 22, 2020 21:44 IST

कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी रावत ने कहा कि पार्टी के विधायक सिद्धू के घोर आलोचक भी उनकी उपयोगिता से इनकार नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल राज्य के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धू को रावत ने कांग्रेस का ‘राफेल’ बताया।राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अन्य नेताओं की मौजूदगी में चार अक्टूबर को ‘ट्रैक्टर रैली’ में हिस्सा लिया था।पिछले साल जून में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद महत्वपूर्ण विभाग ले लिए जाने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

चंडीगढ़ः कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की ‘‘भूमिका’’ का बृहस्पतिवार को संकेत दिया जहां करीब एक साल बाद चुनाव होने हैं। पिछले साल राज्य के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धू को रावत ने कांग्रेस का ‘राफेल’ बताया।

कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी रावत ने कहा कि पार्टी के विधायक सिद्धू के घोर आलोचक भी उनकी उपयोगिता से इनकार नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है।

अमृतसर में रावत ने सिद्धू से उनके आवास पर मुलाकात की थी जिसके बाद सिद्धू ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी के नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अन्य नेताओं की मौजूदगी में चार अक्टूबर को ‘ट्रैक्टर रैली’ में हिस्सा लिया था। सिद्धू का अमरिंदर सिंह के साथ टकराव चल रहा था और पिछले साल जून में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद महत्वपूर्ण विभाग ले लिए जाने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

रावत ने सिद्धू की तुलना बहुउद्देश्यीय भूमिका वाले लड़ाकू विमान राफेल से करते हुए कहा , ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मैंने हाल में कहा था कि वह हमारे शस्त्रागार के राफेल की तरह हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में भी उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और उनके कटु आलोचक भी इससे इनकार नहीं कर सकते। राजनीति में कभी-कभार ऐसा होता है कि कई लोग आपको पसंद नहीं करते लेकिन आपकी उपयोगिता को देखते हुए वे स्वीकार लेते हैं। यही राजनीति है।

इसलिए इन सबके बीच हम उचित समय पर उनके लिए भूमिका तलाश करेंगे।’’ रावत मंगलवार को सिद्धू के जन्मदिन पर उनसे मिले और उनके लिए केक भी मंगाया । उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में जिस तरह सिद्धू बोले उसके लिए मैं उन्हें आशीर्वाद देना चाहूंगा। ’’ रावत ने मुख्यमंत्री की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (प्रस्ताव, कृषि विधेयक पर) अपने बाद सिद्धू को बोलने के लिए आमंत्रित किया, यह उनके प्रति भरोसे को दिखाता है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूहरीश रावतअमरिंदर सिंहपंजाबराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?