लाइव न्यूज़ :

बिहार में महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई कांग्रेस !

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस करीब 20 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है और इस तरह से वह महाठबंधन में कमजोर कड़ी दिखाई देती है।

हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में बहुत ही मुश्किल सीटें आई थीं और ‘भाजपा एवं ओवैसी के गठबंधन’ से भी उसको नुकसान हुआ है।

कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों राजद और वाम दलों से काफी पीछे रह गई है।

राजद कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और करीब 75 सीटें जीतता नजर आ रहा है वहीं वाम दल अपने खाते की कुल 29 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस 70 में करीब 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘यह कहना उचित नहीं है कि कांग्रेस महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई है। हमारे हिस्से में जो 70 सीटें आई थीं उनमें 67 सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में राजग आगे था। भाजपा और ओवैसी के गठबंधन जैसे कारण भी हैं जिनसे हमें नुकसान हुआ है।’’

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘कम मतों के अंतर वाली कुछ सीटों पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को हराया गया है। चुनाव आयोग को इस पर तत्काल उचित कदम उठाना चाहिए।’’

कांग्रेस ने साल 2015 का विधानसभा चुनाव राजद एवं जद(यू) के गठबंधन में लड़ा था और उसे 27 सीटें हासिल हुई थीं।

इससे पहले कांग्रेस ने 2010 का चुनाव अकेले लड़ा था और उसे निराशा हाथ लगी थी। तब उसको सिर्फ 2.9 फीसदी वोट और चार सीटें मिली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम