श्रीकांत त्यागी के घर हुई बुलडोजर कार्रवाई को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया दिखावटी, पूछा- इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है?

By रुस्तम राणा | Published: August 8, 2022 03:24 PM2022-08-08T15:24:25+5:302022-08-08T15:26:42+5:30

कांग्रेस नेता ने सोमवार को ट्वीट कर पूछा है कि इतने सालों बाद क्या सरकार को नहीं पता था कि त्यागी का घर का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है।

Congress' Priyanka Gandhi slams BJP govt over encroachment drive in Shrikant Tyagi case | श्रीकांत त्यागी के घर हुई बुलडोजर कार्रवाई को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया दिखावटी, पूछा- इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है?

श्रीकांत त्यागी के घर हुई बुलडोजर कार्रवाई को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया दिखावटी, पूछा- इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है?

Highlightsकांग्रेस महासचिव ने पूछा- गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है?ट्वीट में उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ त्यागी की कई तस्वीरों को भी किया शेयर

नई दिल्ली: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया गया। सोमवार को त्यागी का ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर बाबा का बुलडोजर चला। 

इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने श्रीकांत त्यागी को लेकर भारतीय जनता पार्टी शासित यूपी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने सोमवार को ट्वीट कर पूछा है कि इतने सालों बाद क्या सरकार को नहीं पता था कि त्यागी का घर का निर्माण अवैध है। प्रियंका गांधी ने लिखा, क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा? अपने इस ट्वीट में प्रियंका ने श्रीकांत त्यागी की बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ कई तस्वीरों को भी शेयर किया है। 

बता दें कि सोसाइटी की महिला से गाली-गलौच करने और धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा है। फिलहार वह फरार है और यूपी पुलिस को उसकी तलाश है। यूपी पुलिस द्वारा त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

बताया गया कि श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन अपने रसूख के चलते वह कार्रवाई नहीं होने देता था। लेकिन महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब उसका अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया।

Web Title: Congress' Priyanka Gandhi slams BJP govt over encroachment drive in Shrikant Tyagi case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे