लाइव न्यूज़ :

Sonia Gandhi COVID Positive: सोनिया गांधी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 14:36 IST

इस पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘"कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।इस बात की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है। उन्होंने कहा है कि वो 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगी।

Sonia Gandhi COVID Positive: कांग्रेस ने गुरूवार को कहा कि उसकी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, हालांकि वह आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरूवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 

रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।’’ 

सोनिया गांधी ठीक हैं और सेहत में हो रहा है सुधार- सुरजेवाला

इस पर आगे बोलते हुए सुरजेवाला ने आगे कहा, ‘‘चिकित्सीय परामर्श के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को पृथकवास में कर लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं।’’ 

8 जून को होंगी ईडी के सामने पेश- कांग्रेस

रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी, जैसा कि हमने पहले सूचित किया था। कांग्रेस पार्टी भविष्य के घटनाक्रमों के बारे में सूचना देती रहेगी।’’ आपको बता दें कि ईडी ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया है। 

आज होंगे राहुल गांधी ईडी के सामने पेश

गौरतलब है कि सोनिया गांधी (75) को ईडी ने 8 जून को मध्य दिल्ली के अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है। कांग्रेस ने प्रतिशोध की कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि देश को गुमराह करने के लिए यह ‘कायरतापूर्ण साजिश’ रची गई है। इस पर सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व इससे डरने और झुकने वाले नहीं हैं। 

टॅग्स :सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर