कांग्रेस की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, नांदेड़ में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन ने कह दी ऐसी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 11, 2022 07:29 AM2022-11-11T07:29:27+5:302022-11-11T07:37:37+5:30

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि ‘अब वे केवल 75,000 नौकरियां दे रहे हैं ... 18 करोड़ नौकरियां कहां हैं?’

Congress President sais Modi could become PM because Congress protected Constitution Kharge attack on BJP | कांग्रेस की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, नांदेड़ में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन ने कह दी ऐसी बातें

कांग्रेस की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, नांदेड़ में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन ने कह दी ऐसी बातें

Highlightsभारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक रैली को संबोधित किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- हमने संविधान को बचाया, इसलिए आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने।

औरंगाबादः कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री इसलिए बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान की ‘रक्षा’ की। खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के नेता अक्सर पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया।

बकौल खड़गे- कांग्रेस (सरकारों) द्वारा स्थापित पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) अब बेचे जा रहे हैं। हमने संविधान को बचाया, इसलिए आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि ‘अब वे केवल 75,000 नौकरियां दे रहे हैं ... 18 करोड़ नौकरियां कहां हैं?’

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार हवाई अड्डों, बंदरगाहों को बेच रही है और देश की संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में जा रही है। इस रैली में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी भाजपा पर निशाना साधा। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Congress President sais Modi could become PM because Congress protected Constitution Kharge attack on BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे