उप्र विधानसभा चुनाव से पहले बनी सभी समिति भंग, खड़गे ने लिया एक्शन, सिर्फ दो सीटें और 2.33 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 17, 2022 06:43 PM2022-11-17T18:43:07+5:302022-11-17T18:43:50+5:30

उत्तर प्रदेशः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में ही पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन में फेरबदल होगा।

Congress President Mallikarjun Kharge took action UP assembly elections All committees dissolved only two seats and 2-33 percent votes won | उप्र विधानसभा चुनाव से पहले बनी सभी समिति भंग, खड़गे ने लिया एक्शन, सिर्फ दो सीटें और 2.33 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे 

उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुआ था।

Highlightsराज्य इकाई का पुनगर्ठन किए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनी सभी समितियों को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुआ था।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में गठित पार्टी की सभी समितियों को बृहस्पतिवार को भंग कर दिया और पार्टी की राज्य इकाई का पुनगर्ठन किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में ही पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन में फेरबदल होगा।

 

 

कांग्रेस के अनुसार, खड़गे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनी सभी समितियों को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुआ था। कांग्रेस को 403 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ दो सीटें और 2.33 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।

कांग्रेस ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने अपनी चंडीगढ़ इकाई के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का औपचारिक नाम चंडीगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस समिति (सीटीसीासी) है। इकाई के आठ नवनियुक्त उपाध्यक्षों में भूपिन्दर सिंह, हाफिज अनवार-उल-हक, हरफूल कल्याण और नंदिता हुड्डा शामिल हैं।

बयान के अनुसार, 10 महासचिवों में विनोद शर्मा, विजय राणा, राजीव कुमार मुदगिल, जाहिद परवेज खान और जतिन्दर सिंह धामी शामिल हैं। विक्रम चोपड़ा को इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार, 20 सचिवों, 21 संयुक्त सचिवों और चार प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस साल की शुरुआत में पूर्व डिप्टी मेयर हरमोहिन्दर सिंह लकी को कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला के इस्तीफे के कारण अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था।

Web Title: Congress President Mallikarjun Kharge took action UP assembly elections All committees dissolved only two seats and 2-33 percent votes won

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे