लाइव न्यूज़ :

आनंद शर्मा की जगह सलमान खुर्शीद होंगे अध्यक्ष?, बृजेन्द्र सिंह और आरती कृष्णा उपाध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 20, 2025 22:09 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देक्षमतावान और प्रतिभाशाली युवा नेताओं को शामिल किया जा सके।एक दशक तक पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का नेतृत्व किया।अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सलमान खुर्शीद को अध्यक्ष, बृजेन्द्र सिंह और आरती कृष्णा को एआईसीसी के विदेश मामलों के विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, ताकि इसके पुनर्गठन में मदद मिल सके और युवा नेताओं को इसमें शामिल किया जा सके। केंद्रीय मंत्री रह चुके शर्मा ने लगभग एक दशक तक पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का नेतृत्व किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने त्यागपत्र में शर्मा ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख दोनों को बताया है, मेरे विचार से, समिति का पुनर्गठन किया जाना चाहिए ताकि इसमें क्षमतावान और प्रतिभाशाली युवा नेताओं को शामिल किया जा सके। इससे इसके कामकाज में निरंतरता सुनिश्चित होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, मैं विदेश मामलों के विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं ताकि इसका पुनर्गठन हो सके।’’ पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शर्मा लगभग चार दशकों से अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

हालांकि, शर्मा अब भी कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं। पत्र में शर्मा ने कहा कि डीएफए पिछले कुछ दशकों से दुनिया भर में समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ कांग्रेस के संबंधों को बनाने और मजबूत करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है, जो लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों के मूल्यों को साझा करते हैं।

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेSalman Khurshidराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम