लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा के राहुल गांधी पर ओबीसी समाज का अपमान करने के आरोप पर खड़गे ने किया पलटवार, कहा- एक तो चोरी और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2023 12:41 IST

जेपी नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनका अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट में कहा कि ‘मोदी सरकार जेपीसी से भाग नहीं सकती!'खड़के ने कहा- बैंक व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे! ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ?

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी पर भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने पहले चोरी में सहयोग किया और अब जातिगत राजनीति का प्रयोग कर रही है जो शर्मनाक है। खड़गे ने यह भी कहा कि मोदी सरकार अडानी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग से भाग नहीं सकती। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार जेपीसी से भाग नहीं सकती! पंजाब नेशनल बैंक व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे! ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ? स्टेट बैंक और एलआईसी को नुक़सान आपके परम मित्र ने पहुंचाया !’’

वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी भाजपा पर साधा निशाना

खड़गे ने कहा, एक तो चोरी में सहयोग, फिर जातिगत राजनीति का प्रयोग ! शर्मनाक! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ठोस राजनीतिक विमर्श लोकतंत्र का सार होता है। लोकतांत्रिक विपक्ष की प्रमुख आवाज को खामोश करने के लिए कानून का उपयोग ऐसे नहीं होना चाहिए। 

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा था?

उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनका अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज का अपमान किया और उन्हें "चोर" कहा।  उन्होंने कहा, "समाज और अदालत द्वारा बार-बार समझाने और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नज़रअंदाज़ किया और ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाई।" 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेजेपी नड्डाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे