Congress President Election: गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से पीछे हटे, मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

By अनिल शर्मा | Published: September 30, 2022 12:11 PM2022-09-30T12:11:02+5:302022-09-30T12:30:52+5:30

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उ

Congress President Election Digvijay Singh will not contest become proposer of Mallikarjun Kharge | Congress President Election: गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से पीछे हटे, मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

Congress President Election: गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से पीछे हटे, मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

Highlights वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पी एल पुनिया और दिग्विजय सिंह उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक होंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। वहीं खबर है कि कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वह और पी एल पुनिया उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक होंगे और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र लेने वाले दिग्विजय सिंह संभवत: चुनाव नहीं लड़ेंगे।

तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उन्होंने बताया कि खड़गे दोपहर के करीब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और वह दलित नेता भी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि  BJP अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है आपके यहां नहीं होता...दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Congress President Election Digvijay Singh will not contest become proposer of Mallikarjun Kharge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे