लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंग्रेजी में ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ

By भाषा | Updated: June 17, 2019 16:37 IST

गांधी को केरल से निर्वाचित हुए सदस्यों के साथ क्रमवार शपथ दिलायी गयी। राहुल गांधी अपने चिरपरिचित परिधान सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर सदन आये थे। वह सदन में अंग्रिम पंक्ति में अपनी मां एवं रायबरेली से पुन: निर्वाचित हुईं सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देशपथ लेने के लिए जब गांधी का नाम पुकारा गया तो सोनिया सहित कांग्रेस नेताओं एवं सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।सोलहवीं लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के लिए निर्धारित पहली पंक्ति में नहीं बैठकर दूसरी पंक्ति में बैठते थे। 

केरल के वायनाड से निर्वाचित हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने निचले सदन की सदस्यता की शपथ अंग्रेजी में ली। कांग्रेस अध्यक्ष भोजनावकाश के बाद सदन में आये और उनके पहुंचने पर उनकी पार्टी एवं सहयोगी दलों के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया।

सदन में सदस्यों को राज्यवार शपथ दिलाई जा रही है। गांधी को केरल से निर्वाचित हुए सदस्यों के साथ क्रमवार शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण करने से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा के सदस्य के तौर पर यह मेरा लगातार चौथा कार्यकाल है।

वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं संसद में अपनी नयी पारी शुरू कर रहा हूं। मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा।’’ गांधी अपने चिरपरिचित परिधान सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर सदन आये थे। वह सदन में अंग्रिम पंक्ति में अपनी मां एवं रायबरेली से पुन: निर्वाचित हुईं सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे।

शपथ लेने के लिए जब गांधी का नाम पुकारा गया तो सोनिया सहित कांग्रेस नेताओं एवं सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। सोलहवीं लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के लिए निर्धारित पहली पंक्ति में नहीं बैठकर दूसरी पंक्ति में बैठते थे।

गौरतलब है कि गांधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़े थे। उनकी परंपरागत सीट रही अमेठी से इस बार उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। गांधी लगातार चौथी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह 2004, 2009 और 2014 में अमेठी से निर्वाचित हुए थे। इस बार वह वायनाड से चुनाव जीतें हैं। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया