लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की बैठक के बाद बोले राहुल गांधी-BJP को हराने को साथ मिलकर करेंगे काम

By भाषा | Updated: February 14, 2019 03:43 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वार्ता को सकारात्मक बताया और कहा कि विपक्ष साथ मिलकर काम करेगा। यह बैठक इसका संकेत देती है कि कांग्रेस और आप गठबंधन कर सकती हैं।

Open in App

विपक्ष के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को यहां एक बैठक की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पहली बार एकसाथ देखा गया। इस बैठक में नेताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग के खिलाफ लड़ने के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम के साथ काम करने का निर्णय किया।

गांधी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी नेताओं ने एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाए जाने पर सहमति जतायी। बैठक की मेजबानी राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपने आवास पर की थी। गांधी ने कहा, ‘‘हम भाजपा को हराने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।’’ 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वार्ता को सकारात्मक बताया और कहा कि विपक्ष साथ मिलकर काम करेगा। यह बैठक इसका संकेत देती है कि कांग्रेस और आप गठबंधन कर सकती हैं। आप के 2015 में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद से दोनों ही दल एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक को ‘‘फलदायी’’ करार दिया और कहा कि ‘‘हम चुनाव पूर्व गठबंधन करेंगे।’’ 

तेदेपा प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत को बचाने की एक लोकतांत्रिक मजबूरी है जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला ने बैठक को ‘‘अच्छा’’ करार दिया।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह