लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, NC व PDP ने जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा, आर्टिकल 370 हटने के बाद राज्य में पहली बार चुनाव

By भाषा | Updated: October 24, 2019 08:50 IST

जम्मू कश्मीर के 310 ब्लॉकों में ब्लॉक विकास परिषदों के अध्यक्षों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती भी आज दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह चुनाव दलगत आधार पर होंगे और 26,629 पंच और सरपंच मतदान करने और बीडीसी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के योग्य हैं। इस चुनाव में करीब एक हजार प्रत्याशी हैं

जम्मू कश्मीर में पहली बार बृहस्पतिवार को होने वाले ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव में 1,065 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बीडीसी के अध्यक्षों का चुनाव करने वाले कुल मतदाता 26,629 हैं जिनमें 8,313 महिलाएं और 18,316 पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इसके अलावा, बीडीसी चुनाव में मतदाता पंचों और सरपंचों की सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 316 ब्लॉक हैं लेकिन चुनाव 310 में हो रहा है, क्योंकि दो ब्लॉकों में निर्वाचित पंच और सरंपच नहीं है। चार ब्लॉक महिलाओं के लिए आवंटित हैं और वहां कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। यह चुनाव मतपत्र से होगा।

उन्होंने कहा कि 853 निर्दलियों समेत 1,092 नामांकन सही पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 27 बीडीओ में उम्मीदवारों को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। 1,065 बीडीओ में चुनाव होना है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (101) में हैं जबकि सबसे कम प्रत्याशी दक्षिण कश्मीर के शोपियां (चार) में है। कांग्रेस, माकपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है। यह चुनाव पार्टी के आधार पर हो रहे हैं। कांग्रेस ने राज्य प्रशासन पर ‘उदासीन रवैया’ अपनाने और कश्मीर में उसके नेताओं की हिरासत को लेकर चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेसजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?